फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों पर लावारिस पशुओं का जमावड़ा बना परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। सेक्टर-83 और 84 की सड़कों पर लावारिस पशुओं के झुंड से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़कों पर रोजाना करीब 50 से 60 आवारा पशु खड़े रहते हैं। इनके अचानक सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को हादसे का खतरा रहता है। सेक्टर निवासी नवीन यादव ने बताया कि लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम मानेसर के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने पर निगम की ओर से केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन मौके पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। सेक्टर-84 निवासी अंकुर ने बताया कि इस समस्या को एक साल से ज्यादा समय हो चुका है। इसके बावजूद निगम की ओर से केवल खानापूर्ति की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें