गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क की गलियों में जलभराव और कीचड़ की समस्या से निवासी परेशान हैं। धीरसिंह सरपंच वाली गली में पिछले कई दिन से सीवर का पानी जमा है जबकि यहां लगभग चार महीने पहले ही बारिश के पानी की निकासी के लिए नई पाइपलाइन डाली गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को दोबारा ठीक नहीं किया गया, जिसके कारण परेशानी ज्यादा हो रही है। लोगों ने बताया कि यह स्थिति सिर्फ एक गली की नहीं है। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने और पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को जल्द ठीक कराने की मांग की है। संवाद