फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतरराज्यीय अपराधों पर सख्त और संयुक्त कार्रवाई की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में चार राज्यों की पुलिस की बड़ी बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा आईपीएस की अध्यक्षता में चार राज्यों की पुलिस टीमों की एक अहम इंटरस्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में हुई। जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा की एसटीएफ, स्पेशल सेल और क्राइम यूनिट्स के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अंतरराज्यीय अपराधों पर सख्त और संयुक्त कार्रवाई की रणनीति तैयार करना था। अधिकारियों ने अवैध हथियारों की तस्करी, नशा कारोबार, कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों, तकनीकी सर्विलांस और गैंगस्टर नेटवर्क पर गहराई से चर्चा की।
विज्ञापन


मीटिंग में राज्यों के बीच अपराध संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, फरार और सक्रिय अपराधियों की सूची साझा की। उनके मूवमेंट पैटर्न, वित्तीय स्रोतों और नेटवर्क की जानकारी को एकीकृत करने पर जोर दिया गया। साथ ही गैंगस्टरों द्वारा अपनाई जा रही नई तकनीकें जैसे वर्चुअल नंबर, सोशल मीडिया धमकियां और क्रिप्टो ट्रांजैक्शन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने को लेकर बातें रखी गई।
विज्ञापन


अवैध हथियार और ड्रग सप्लाई चेन तोड़ने के लिए राज्यों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही तस्करी मार्गों की पहचान करने और ट्रांजिट पॉइंट्स पर निगरानी बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। सभी अधिकारियों ने गंभीर और संगठित अपराधों के खिलाफ तेज और समन्वित कार्रवाई की जाने को लेकर सहमति जताई। बैठक में आईजी एसटीएफ के आईपीएस सतीश बालन, हरियाणा, आईपीएस वसीम अकरम, दिल्ली और यूपी पुलिस के डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारी, राजस्थान एसटीएफ सहित गुरुग्राम पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें