फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसटीपी बंद, सीवेज खुले में

विज्ञापन
नीरज, सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसायटी
विज्ञापन
रात ढलते ही सड़कों पर डाला जा रहा सीवेज का पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-95ए में रात के अंधेरे में ट्रैक्टरों द्वारा एसटीपी का गंदा पानी सड़क किनारे खाली करने का एक मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गुरुग्राम-पटौदी रोड के आसपास खुले में सीवेज डंप किए जाने से पूरे इलाके में भारी बदबू और गंदगी फैल रही है। इसके कारण सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया और सिद्धार्थ एनसीआर वन जैसी प्रमुख सोसाइटियों के साथ-साथ नजदीकी गांवों के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
सड़क किनारे जमा हो रहे इस दूषित पानी से डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस घोर लापरवाही की मुख्य वजह मानेसर के कई नए सेक्टरों में सीवर लाइन नेटवर्क का न होना और कुछ सोसाइटियों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का बंद होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर नगर निगम मानेसर को कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। अधिकारियों की इस निष्क्रियता से स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन



शिकायत के बाद भी बनी हुई है समस्या


रात के समय ट्रैक्टरों से सड़क किनारे गंदा पानी डाला जा रहा है। इससे आसपास काफी बदबू फैलती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या बनी हुई है। - विनीत, सिद्धार्थ एनसीआर वन सोसाइटी

गंदा पानी खुले में डालने से आसपास का माहौल खराब हो रहा है। सड़क से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। लंबे समय से यह समस्या देखी जा रही है। - रवि त्रिवेदी, सिद्धार्थ एनसीआर वन सोसाइटी

कई सोसाइटी में एसटीपी और सीवर लाइन से जुड़ी समस्याएं हैं। जब एसटीपी बंद हो जाता है या सीवर की सुविधा नहीं होती तो गंदे पानी को बाहर ले जाने की जरूरत पड़ती है। - विनीत, सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसाइटी

रात में ट्रैक्टर आने और सड़क किनारे गंदा पानी डालने से लोगों में परेशानी और चिंता बढ़ रही है। गंदगी और बदबू के कारण आसपास रहना मुश्किल हो जाता है। - नीरज, सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसाइटी
विज्ञापन

-
अगर किसी के पास गंदा पानी डालने वाले टैंकर के मालिक या संबंधित सोसाइटी की जानकारी है तो वह साझा करें। जानकारी मिलने पर टैंकर मालिक और संबंधित सोसाइटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रदीप सिंह, आयुक्त, नगर निगम मानेसर

नीरज, सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसायटी

नीरज, सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसायटी

नीरज, सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसायटी

नीरज, सिग्नेचर ग्लोबल द रोसेलिया सोसायटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें