फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने से रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस तैनाती से गरमाया मामला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकने और पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात करने का मामला गरमा गया है। गुरुग्राम ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वर्धन यादव ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना की।
वर्धन यादव के अनुसार, उनके आवास पर शुक्रवार सुबह से थाना प्रभारी (एसएचओ) समेत 10 से 12 पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने डॉ. हरिंद्र सरावत, मनदीप राठी, शिव बोकन, सचिन बैसोया और नितिन यादव समेत अन्य पदाधिकारियों के घरों पर भी पुलिस की निगरानी होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वर्धन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का सांविधानिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कांग्रेस की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है और कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोककर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। वर्धन ने प्रशासन से कार्रवाई का जवाब मांगा और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसी परिस्थितियों में भी पीछे नहीं हटेंगे। संविधान की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का शांतिपूर्ण संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें