फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंडरपास में अचानक बरसे पत्थर, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच में भी पत्थर बरसने के कारणों का पता नहीं चला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक फ्लाइओवर के अंडरपास में सोमवार देर रात अचानक पत्थर बरसने की घटना से सब स्तब्ध हो गए। लोग अंडरपास से निकल रहे थे कि गाड़ियों पर एक एक कर पत्थर बरसने लगे। लोगों को समझ ही नहीं आया कि पत्थर कहां से आ रहे हैं। लोगों ने अंडरपास के ऊपर भी जाकर देखा, लेकिन कुछ नहीं मिला। लोगों ने सूचना देकर पुलिस मौके पर बुलाई, लेकिन पुलिस की जांच में भी पत्थर बरसने के कारणों का पता नहीं चला।
विज्ञापन

घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। इस समय हीरो होंडा चौक पर वाहनों की भीड़ रहती है। अंडरपास में भी वाहनों की कतार रहती है। जैसे ही लोग यहां से गुजरे, गाड़ियों पर पत्थर बरसने लगे। एक के एक गाड़ी के फ्रंट मिरर टूटने लगे। गाड़ियां रुक गईं और लोग सहम गए। लोगों को एक बार लगा कि भूकंप या कोई अन्य आपदा का असर है। लोग आनन फानन में डर की वजह से गाड़ियों से बाहर आ गए। लोग स्तब्ध रह गए। इसी बीच लोग गाड़ियां छोड़कर किसी की शरारत समझ कर ऊपर गए तो वहां भी कुछ नहीं मिला। इसी बीच लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर सेक्टर 37 थाना पुलिस और आईआरवी पहुंची और जांच की लेकिन पुलिस को भी कुछ नहीं मिला। एक प्रत्यक्ष दर्शी ने बताया कि जैसे ही वह अंडरपास से गुजरने लगा, उसकी गाड़ी के सामने शीशे पर पत्थर आकर गिरा। वह घबरा गया और डर में गाड़ी से बाहर निकल गया। इसी दौरान अन्य गाड़ियों पर भी पत्थर बरसे। खबर लिखे जाने तक कारणों का पता नहीं चल पाया था। घटना के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर घटना के वीडियो और फुटेज वायरल हुए। जिस पर लोगों ने हैरानी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें