फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो युवकों पर पथराव, नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बादशाहपुर में आपसी रंजिश मेें एक ही परिवार के नौ लोगों ने एक सब्जी विक्रेता व उसके चचेरे भाई पर पथराव कर दिया। आरोपियों में से एक को घटना से कुछ समय पहले यह गलतफहमी हो गई थी कि सब्जी विक्रेता के कहने पर कुछ युवकों ने उसे गाली दी है। इसी से मामला बढ़ र्मा गया। पथराव से घायल हुए दोनों युवकों ने अस्पताल में बयान दर्ज करा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बादशाहपुर के झीमर मुहल्ला निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह सब्जी की रेहड़ी लगाता है। कुछ दिन पहले पड़ोस के रमेश से झगड़ा हो गया था, इससे रमेश उससे रंजिश रखने लगा। विगत 17 मई को जब वह सब्जी की रेहड़ी को बंद कर घर जाने वाला तो वहां से कुछ युवक आपस में मजाक कर रहे थे। इतने में रमेश का भांजा आकाश भी वहां से गुजरा। आकाश को लगा कि युवक नरेंद्र के कहने पर उसे गाली दे रहे हैं। इस पर आकाश घर जाकर रमेश उसके बेटे मनोज उर्फ चीकू व भांजे कुलदीप, संदीप, अंकित, प्रवीण, सूरज व अनिल को बुला लाया। रमेश के कहने पर सब ने नरेंद्र पर पथराव कर दिया। बीच बचाव को आए नरेंद्र के चचेरे भाई अमित पर भी पथराव किया। पथराव में गंभीर रूप से घायल नरेंद्र व अमित का अब भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें