फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांव बेरका के मंदिर में दानपात्र तोड़कर 1.25 लाख चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


सोहना। भोंडसी के गांव बेरका में बदमाशों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी चुरा ली। चोर मंदिर में लगे जंगले को तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। भोंडसी पुलिस शिकायत पर वारदात की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायर्ताओं के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मोहनराम मंदिर के पुजारी विरेन्द्र पाल रोज की तरह 4 बजे उठने के बाद मंदिर परिसर में गए तो सामान बिखरा हुआ था। मंदिर की दीवार पर लगा जंगला उखड़ा हुआ था औक मंदिर में रखा दानपात्र भी टूटा हुआ था। जांच करने पर पाया कि दान की राशि गायब थी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा तो चोर शुक्रवार की सुबह 2 बजकर 58 मिनट में अंदर घुसे थे। जो करीब 4 बजे दानपात्र की राशि को कपड़े में बांधकर जंगल के रास्ते से निकल गए थे। पुजारी ने यह भी बताया कि दानपात्र में करीब सवा लाख रुपये की राशि थी। उक्त दानपात्र करीब एक वर्ष से बन्द था। पुजारी ने बताया कि मंदिर में चोरी घटना की जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दे दी है। वहीं भोंडसी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें