गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के सूर्या विहार में घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका पर मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू सहायिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूर्या विहार निवासी पूनम दहिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक जून को अपना मंगलसूत्र एक बॉक्स में रखकर शीशे के सामने छोड़ा था। अगले दिन दो जून को घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका रंजो रोजाना की तरह काम करने आई थी। 19 जून को मंगलसूत्र पहनने के लिए बॉक्स खोला तो उसमें वह नहीं मिला। पूनम दहिया ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनका मंगलसूत्र घरेलू सहायिका रंजो ने लिया है। मामले की जांच ईएएसआई सज्जन कुमार कर रहे हैं। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घरेलू सहायिका को जांच में शामिल कर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो