फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की डस्ट क्लीनिंग एवं चालान अभियान में लाएं तेजी : अतिरिक्त आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए अतिरिक्त निगमायुक्त ने एएसआई के साथ बैठक की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने जोन-5 के अंतर्गत कार्यरत सभी सहायक सफाई निरीक्षकों (एएसआई) की समीक्षा बैठक आयोजित कर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अतिरिक्त निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी एएसआई अपने-अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक घर से समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से कचरे का संग्रहण हो।
विज्ञापन


बाजारों को बनाएं स्वच्छ एवं नो-लिटरिंग मार्केट

बैठक में निर्देश दिए गए कि प्रत्येक एएसआई अपने क्षेत्र के बाजारों को नो लिटरिंग स्वच्छ मार्केट के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करें। सभी दुकानदारों को प्रत्येक दुकान पर कम से कम दो डस्टबिन रखने के लिए प्रेरित किया जाए तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। डॉ. जयवीर यादव ने निर्देश दिए कि सभी पीजी संस्थानों का सर्वे किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पीजी परिसर में पर्याप्त संख्या में डस्टबिन उपलब्ध हों। जिन स्थानों पर डस्टबिन नहीं पाए जाएं, वहां संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। बैठक में शहर की मुख्य एवं आंतरिक सड़कों पर डस्ट क्लीनिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई से धूल प्रदूषण कम होगा और शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें