फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एलओसी में शहीद हुए तरुण भारद्वाज की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
9 सितंबर 2021 को एलओसी की पहाड़ियों में ड्यूटी के दौरान हुए थे शहीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सिपाही तरुण भारद्वाज को हमेशा के लिए अपने दिलो में जिंदा रखने के लिए शनिवार को उनके पैतृक गांव भोंडसी के शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। खंड के भोंडसी गांव निवासी तरुण भारद्वाज दो साल पहले आपरेशन रक्षक के दौरान एलओसी पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। तरुण भारद्वाज 16 राजपूत रेजिमेंट सेंटर में भर्ती हुए थे, जिनकी शहादत पर परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र को गर्व है।

कार्यक्रम में रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा, गुरुग्राम से पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव, सोहना के विधायक कंवर संजय सिंह, पूर्व विधायक तेजपाल सिंह तंवर, वार्ड-2 से जिला पार्षद पुष्पा देवी व पूर्व सैनिक सहित क्षेत्र के लोगों ने शहीद तरुण भारद्वाज को श्रद्धांजलि दी। अतिथिगण ने शहीद के चित्र के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। भोंडसी गांव में शहीदों की याद के लिए पंचायत घर के पास ही शहीद स्मारक बनाया गया है। जहां पर अन्य शहीदों के साथ ही शनिवार को शहीद तरुण भारद्वाज की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद तरुण भारद्वाज के भाई लोकेश भारद्वाज ने बताया कि तरुण भारद्वाज 12वीं कक्षा पास करते ही भारतीय सेना में भर्ती हो गया था। तरुण 16 राजपूत रेजिमेंट सेंटर में शामिल हुए थे। ट्रेनिग पूरी करने के बाद उसे जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर तैनात किया गया था, जोकि 15 माह तक सेना में अपनी सेवा देने के उपरांत ऑपरेशन रक्षक के दौरान ऊंची पहाड़ियों में देश की रक्षा करते हुए 9 सितंबर 2021 को वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत को हमेशा के लिए जिंदा रखने के लिए शनिवार को दो साल बाद उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें