दो पुलिस उपायुक्त को जारी किया कारण बताओ नोटिस
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने पर पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है। पुलिस का खुफिया तंत्र फेल होने पर दो पुलिस उपायुक्त पश्चिम एवं पुलिस उपायुक्त अपराध को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही थाना प्रबंधक सिविल लाईन्स और उनके साथ ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों और एसआईएस पश्चिम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और इंटेलिजेंस इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, समन्वय की कमी अथवा ड्यूटी में शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में बाधा होने पर उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ब्यूरो