फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
विज्ञापन

गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित नेहरू स्टेडियम में रविवार को स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के तहत जिम्नास्टिक के इवेंट खेले गए। जिम्नास्टिक इवेंट में अंडर-14, अंडर-17 व अंडर-19 आयुवर्ग के तहत रिदमिक में महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल विभाग में जिम्नास्टिक प्रशिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि रिदमिक अंडर-14 में चार खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है, जिसमें तीन खिलाड़ी पाथवेज स्कूल बालियावास की कुमारी नाविका, शिया व जिया और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जैकबपुरा की छात्रा कुमारी वर्षा का चयन हुआ है। जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला खेल विभाग की प्रशिक्षक कविता सैनी, हानिका व मोनिका शामिल रही। प्रशिक्षक संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार को अंडर-14 आयुवर्ग में आर्टिस्टिक इवेंट आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें