फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। वजीरपुर स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में रविवार, 12 अक्तूबर को जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बड़े उत्साह के साथ किया गया। 58वीं हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन ने किया। इस अवसर पर बीईओ सुदेश राघव, एईओ जगदीश अहलावत, सामाजिक कार्यकर्ता रवि बंसल, तथा स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विजय सिंह चौहान सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में स्वागत गान के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया गया, उसके बाद सरस्वती वंदना के साथ दीप प्रज्वलित कर खेलों का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण, प्रतियोगियों से शपथ और मशाल प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ाई गई। इस प्रतियोगिता में 12 से 14 अक्तूबर तक लगभग 1000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें राज्य के 22 जिलों के प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन




मुख्य अतिथियों और अतिथिगणों को स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मुमैंटो, स्वागत कार्ड, गुलदस्ता और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें संगीत और नृत्य के माध्यम से सभी प्रतिभागियों का मनोरंजन किया गया।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य डॉ. विजय सिंह चौहान और अन्य मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उत्साहवर्धक संदेश दिए। कार्यक्रम का समापन खेल की शुरुआत के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़कर हुआ। साथ ही हर जिले से आए कोचों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें