फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूली बच्चों के लिए राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 12 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त को पंचकूला में किया जाएगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों को स्टोरी टेलिंग विषय पर पेंटिंग बनानी होगी, जबकि दूसरी श्रेणी में 11 से 16 वर्ष के प्रतिभागियों को माई विजन विषय पर चित्र बनाना होगा। दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में 7100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 21 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए प्रतिभागी artandculturalafairshrygmail.com पर ईमेल भेजें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें