फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: परीक्षा के दौरान ड्यूटी देने वाले स्टाफ को नहीं मिलेगा फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ की भी होगी अदला-बदली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्रुप-डी के 13,536 पदों की भर्ती होगी। कॉमन पात्रता परीक्षा (सीईटी) के नकल रहित संचालन के लिए मंडलायुक्त, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, आईजी रेंज के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराया जाए।
हर स्कूल पर एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। फोन व ब्लूटूथ जैसे कोई भी उपकरण परीक्षा केंद्रों में ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। सिटी कॉर्डिनेटर और ऑब्जर्वर के पास ही मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। इनके अलावा किसी अन्य स्टाफ के पास फोन नहीं होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों द्वारा उपयोग किए जाने वाले ट्राइसाइकिल और परिवहन के अन्य साधनों को परीक्षा केंद्र के कमरों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक, पेपर आउट, नकल या किसी और के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा देने न आने पाए। परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्टाफ की इस बार अदला-बदली की जाए। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक व फेस ऑथेंटिकेशन जैसी तकनीकों से परीक्षार्थियों की पहचान की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें