260 रन का लक्ष्य 32.5 ओवर में ही किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिग सिक्स स्पोर्ट्स के मैदान पर मंगलवार को एसएस क्रिकेट क्लब ने आदित्य क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य अकादमी की टीम ने 37.3 ओवर में 259 रन बनाए। वही, जतिन और लकी के शतकों की बदौलत एसएस क्लब ने आसानी से 32.5 ओवर में छह विकेट से जीत हासिल कर ली।
आदित्य अकादमी की ओर से तनीष्क यादव ने 79 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा नितांत कश्यप ने 45, सुव्रत जैन ने 27 और कप्तान कपिल यादव ने 21 रन का योगदान दिया। एसएस के शुभम कुमार ने चार, रोनित प्रधान ने तीन और अर्जुन बीके और कप्तान जतिन अमरावत को एक-एक विकेट मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएस क्लब की शुरुआत साधारण रही। जतिन अमरावत ने 101 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, लकी ने भी 100 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की शानदार साझेदारी के दम पर टीम ने 32.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आदित्य क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में तनीष्क यादव और सुव्रत जैन को एक-एक विकेट मिला, लेकिन अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।