फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसआर क्रिकेट एकेडमी ने 14 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिमांशु के पांच विकेट के बावजूद विजय दहिया अकादमी लक्ष्य से चूकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। द एरिना क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में एसआर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय दहिया अकादमी की टीम को 17 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर अकादमी ने 38.1 ओवर में 219 रन बनाए। लक्ष्य का पिछा करने उतरी विजय दहिया अकादमी की टीम 36.3 ओवर में 202 रन ही बना सकी और मैच हार गई।



एसआर क्रिकेट अकादमी की ओर से विरंग मलिक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए। निखिल बतिवान ने 25, दीपक कुमार ने 21 और वंश घोडारोप ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। विजय दहिया अकादमी की ओर से हिमांशु सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए। प्रियांश और अभिजय सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन




220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय दहिया एकेडमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 35 रन तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद प्रियांश ने 83 रन बनाकर जीत की उम्मीद कायम रखी, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। अभिनव दीक्षित ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन




एसआर क्रिकेट अकादमी की ओर से कप्तान एके और आयुष जेड ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। निखिल बतिवान ने दो और विरंग मलिक ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें