फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे खेल स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने निरीक्षण किया अभियान तेज, शुक्रवार को आएगी मैदानों की रिपोर्ट
विज्ञापन

नंबर गेम - 20 जुलाई से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं




संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। जिले में 20 जुलाई से शुरू होने वाली ब्लॉक और जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं से पहले शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों का निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से वर्तमान में जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों और खेल परिसरों का निरीक्षण किया जा रहा है। इन निरीक्षण की रिपोर्ट शुक्रवार को जमा की जाएगी, जिसके आधार पर प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल तय किए जाएंगे।




हाल ही में हुई बारिश के कारण जिले के कई सरकारी स्कूलों के खेल मैदान प्रभावित हुए हैं। कई मैदानों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर घास अधिक बढ़ जाने और मैदान ऊबड़-खाबड़ होने की समस्या सामने आई हैं। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं के संचालन के लिए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया भी जारी है। खिलाड़ियों के पंजीकरण, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





-

20 जुलाई से शुरू होने वाली ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को लेकर सभी सरकारी स्कूलों के खेल मैदानों का निरीक्षण कराया जा रहा है। शुक्रवार तक सभी ब्लॉकों से रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल तय किए जाएंगे और जहां जरूरत होगी, वहां मैदानों को पहले खेल योग्य बनाया जाएगा। -जगदीश अहलावत, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें