फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खेल मंत्री ने बॉक्सिंग हॉल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों से किया संवाद
विज्ञापन

गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम मौजूद रहे। उन्होंने ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग हॉल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था और खेल उपकरणों की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन





निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने बॉक्सिंग का अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत का संदेश दिया। खिलाड़ियों ने भी खेल मंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही खेल सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के खिलाड़ी भविष्य में भी प्रदेश और देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में योग और स्वास्थ्य के साथ-साथ स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रभावी रूप से दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें