सोहना। रोटरी क्लब साउथ गुरुग्राम द्वारा सोहना रोड स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में दो दिवसीय मदर्स डे कार्यक्रम और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नवीन गोयल ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का निर्माता बताया। प्रतियोगिता में वेदानिया स्कूल के करीब 80 बच्चों ने भाग लिया। 4-8 आयु वर्ग में आरवी ने प्रथम, जबकि एशशित व काव्या ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 9-15 आयु वर्ग में आइजा खान विजेता रहीं, जबकि सान्वी मिश्रा व मानन्त जैन दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष नवीन गोयल, शिवानी गोयल, वर्षा अग्रवाल, मनिका जैन, आस्मि भारद्वाज, संजय पारीक, संदीप सिंगला, जूही श्रीवास्तव, सीए राजकुंआर, डॉ. निधि कांत आदि मौजूद रहे। संवाद