फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गीतांजली इंटरनेशनल स्कूल में खेल अकादमी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो......
विज्ञापन




छात्रों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गीतांजली इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को नई खेल अकादमी का शुभारंभ किया गया। अकादमी का उद्घाटन हरियाणा सिविल सर्विस के अधिकारी व शीतला माता श्राइन बोर्ड के सीईओ रह चुके सुमित कुमार ने किया। इस अवसर पर गुडगांव विकास मंच के अध्यक्ष अजय कुमार भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस खेल अकादमी में क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसी प्रमुख खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुमित कुमार ने बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के डायरेक्टर प्रदीप पमीदी ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रधानाचार्य श्वेता तिवारी ने कहा कि नई खेल अकादमी विद्यार्थियों के शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें