फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा की दर्दनाक मौत: सहेली संग जा रही थी स्टोर, रास्ते में 'काल' ने रोका रास्ता; अल्मोड़ा से आई थी गुरुग्राम

Mon, 12 Oct 2026 06:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पूजा की सहेली अनुराधा ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि हम दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरीं और लहुलूहान हो गईं। राहगीरों ने तुरंत हमें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पूजा बिष्ट को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही दो कामकाजी महिलाओं को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

भाई के साथ रहती थी पूजा
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी पूजा बिष्ट (24) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में गुरुग्राम के हीरा नगर में भाई के साथ रहती थी। हादसे में घायल उसकी सहेली अनुराधा का इलाज ईएसआई अस्पताल में चल रहा है। दोनों सहेलियां मानेसर स्थित फ्रेश ओके स्टोर में काम करती थीं।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा
घायल अनुराधा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार (11 अक्तूबर) सुबह करीब 9:30 बजे वे दोनों बस से मानेसर पहुंची थीं। मानेसर बस स्टैंड से थोड़ा पहले एक ऑटोमोबाइल शोरूम के सामने बस से उतरने के बाद वे धारूहेड़ा से गुरुग्राम जाने वाली सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सहेलियां उछलकर सड़क पर जा गिरीं और लहुलूहान हो गईं। राहगीरों ने तुरंत दोनों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पूजा बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुराधा को प्राथमिक उपचार के बाद ईएसआई अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस का बयान
सोमवार को मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें