फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विश्व योगासन चैंपियनशिप में दिल्ली के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण और एक ने रजत पदक जीता
विज्ञापन

नई दिल्ली। अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैंपियनशिप में दिल्ली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 से अधिक देशों के खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस प्रतियोगिता में राजधानी के कई खिलाड़ियों ने प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक पर कब्जा जमाया।



बेहतरीन प्रर्दशन के दम पर अशोक विहार निवासी आदर्श व द्रौण, नजफगढ़ के महताब, जहांगीरपुरी की सीमा और नजफगढ़ की प्रिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, दिल्ली पुलिस की खिलाड़ी अमिता ने रजत पदक जीतने में कामयाबी प्राप्त की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने कठिन योगासन मुद्राओं और उत्कृष्ट संतुलन का प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। उनकी इस उपलब्धि से दिल्ली के खेल जगत में खुशी की लहर है। कोच और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को दिल्ली और देश के लिए गर्व का क्षण बताया। खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि योगासन के क्षेत्र में भारत विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन






विश्व योगासन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा है। हमें गर्व है कि दिल्ली के खिलाड़ियों ने भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षा निदेशालय की स्पोर्ट्स ब्रांच लगातार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। - रोशन कुमार, योगा इंचार्ज, स्पोर्ट्स ब्रांच, शिक्षा निदेशालय, दिल्ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें