दिल्ली से रींगस के मध्य चलेगी ट्रेन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे मंत्रालय ने कृष्ण जन्माष्टमी पर चार दिनों के लिए स्पेशल रेल सेवा दिल्ली-रींगस के स्पेशल ट्रेनों का संचालन 14, 15, 16 व 17 अगस्त को किया है। दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी के अध्यक्ष योगिन्द्र चौहान ने बताया कि ट्रेन नंबर-04415 दिल्ली से रींगस स्पेशल रेलसेवा 14, 15 व 16 अगस्त को दिल्ली से रात 8.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.30 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर-04416 रींगस से दिल्ली स्पेशल रेल सेवा 15,16 व 17 को सुबह 5.05 बजे चलकर दोपहर 1.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से रात 8.40 बजे रींगस के लिए चलने वाली ट्रेन दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुड़गांव रेलवे स्टेशन, पटौदी रोड, रेवाड़ी जंक्शन, महेन्द्रगढ़, लोहारू, चिडावा, झुंझुनूं व नवलगढ़ होते हुए रींगस पहुंचेगी।