दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच रक्षाबंधन एक्सप्रेस ट्रेन दो दिन के लिए चलाई गई है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि रक्षा बंधन ट्रेन संख्या 4412 रेलवे विभाग की ओर से 27 व 28 अगस्त के लिए चलाई गई है। ट्रेन 27 अगस्त को गाजियाबाद से 11 बजे रवाना होगी और मारीपत, दादरी, बोड़ाकी, अजायब पुर, दनकौर समेत अलीगढ़ तक आने वाले स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा। ट्रेन अलीगढ़ से दिन में डेढ़ बजे गाजियाबाद के लिए रवाना होगी।