फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दक्षिण भारतीय वेशभूषा में पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित श्री विनायक व श्री कार्तिकेय मंदिर में बृहस्पतिवार को यजुर्वेद उपाकर्म पर्व श्रद्धा और विधि-विधान से मनाया गया। इस अवसर पर 150 से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर अपना जनेऊ बदला। वर्ष में एक बार होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से ही पारंपरिक दक्षिण भारतीय वेशभूषा में पुरुषों के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्य पुजारी के मार्गदर्शन में विघ्नेश्वर पूजा, मंत्रोच्चार और हवन भी कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से नया जनेऊ धारण किया। कार्यक्रम का समापन महा दीपराधना के साथ हुआ जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। वैदिक प्रचार संस्थान के अध्यक्ष रवि बी शर्मा ने सहयोग करने वाले स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें