फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा पर विशेष पूजा-अर्चना की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा एवं वट पूर्णिमा के अवसर पर खेड़ा खुर्मपुर में महंत रामशरन दास गुप्ती के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों की ओर से किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भजन भी गाए। महाबल धाम मिर्ची की ढाणी कालियावास रोड़ स्थित मंदिर में गुरु प्रदीप महाराज के नेतृत्व में भी विशेष पूजा की गई। मंदिर परिसर गीता पाठ, रामचरित मानस और महाबल महाराज के वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा। पूजन के दौरान प्रदीप महाराज ने ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें