नूंह। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील कुमार गर्ग के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम नेहा गुप्ता ने बताया कि लोक अदालत जिला न्यायालय नूंह सहित तावड़ू, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में भी लगेगी। संवाद