फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को जनगणना का कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारियों, जनगणना चार्ज लिपिकों और तकनीकी सहायकों को जनगणना प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, विभागीय समन्वय तथा अभिलेखों के संधारण की जानकारी दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट अप्रितम सिंह ने भी आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण फरीदाबाद के एडिशनल डिवीजनल इंचार्ज जसबीर सिंह, मुख्य प्रशिक्षक शिवम सिंह और जिला जनगणना समन्वय अधिकारी नरेंद्र ने दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें