फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनईपी-2020 में कौशल विकास पर विशेष जोर, शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम में चल रहे पांच दिवसीय पीजीटी बायोलॉजी एवं टीजीटी साइंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन शिक्षकों को विद्यार्थियों के कौशल विकास और आधुनिक शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। पीजीटी बायोलॉजी प्रशिक्षण में ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव ने 21वीं सदी के कौशल विषय पर जानकारी देते हुए विद्यार्थियों में क्रिटिकल थिंकिंग, कम्युनिकेशन स्किल और रचनात्मकता विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के कौशल विकास को विशेष महत्व दिया गया है।
डाइट प्राध्यापिका रानी ऊषा रानी ने विद्यालय आधारित मूल्यांकन और समग्र प्रगति पत्र के बारे में जानकारी दी। वहीं टीजीटी साइंस शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल टूल्स, विज्ञान किट, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता और प्रकाश संश्लेषण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एससीईआरटी हरियाणा के अध्यापक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. मधुप वशिष्ठ और अश्वनी कुमार ने प्रशिक्षण का दौरा किया। डॉ. मधुप वशिष्ठ ने बायोलॉजी को सरल और रुचिकर तरीके से पढ़ाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें