गुरुग्राम। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिषद एवं माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें शीतला माता मंदिर के स्वच्छता सैनिकों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर निगम पार्षद आशीष गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। ब्यूरो