गुरुग्राम। भारत निर्वाचन आयोग हरियाणा में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कर रहा है। इसके तहत 26 और 27 सितंबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी उत्तम सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारंभिक मतदाता सूची में अपना और अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम जांच लें। ब्यूरो