मानेसर। मिलेनियम सिटी में बृहस्पतिवार को उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना रहा। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं ,न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 26 और 27 सितंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। संवाद