फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 11 अगस्त तक चलेगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में साल 2026-27 के प्रवेश के लिए बेटियों के नामांकन बढ़ाने के लिए 11 अगस्त तक विशेष प्रवेश अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बेटियां तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें।

जारी पत्र के अनुसार, हरियाणा राज्य के सभी सरकारी एवं निजी आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी हो चुकी है। विभाग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अब तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 7 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगी। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों में दाखिले का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बेटियों को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ना है। इसके लिए विभिन्न माध्यमों से प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि कोई भी इच्छुक छात्रा जानकारी के अभाव में प्रवेश से वंचित न रहे। इससे बेटियों की तकनीकी शिक्षा में भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें रोजगारपरक कौशल हासिल करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें