फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दक्षिण जोन पुलिस ने सितंबर में काटे 3892 वाहनों के चालान

विज्ञापन
गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चलान काटते हु
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- बिना नंबर प्लेट वाले 362 वाहनों पर कार्रवाई, 253 वाहन किए जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दक्षिण जोन पुलिस ने सितंबर में अभियान चलाकर 3892 वाहनों के चालान काटे। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले 253 वाहनों को जब्त किया गया। वहीं, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 362 वाहनों के चालान किए गए।
पुलिस के अनुसार, भोंडसी थाना क्षेत्र में 356 वाहनों के चालान काटे गए और 31 वाहन जब्त किए गए। यहां बिना नंबर प्लेट वाले 30 वाहनों पर कार्रवाई हुई। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में 1129 वाहनों के चालान किए गए और 40 वाहन जब्त किए गए। यहां बिना नंबर प्लेट वाले 40 वाहनों के चालान काटे गए। सेक्टर-65 थाना क्षेत्र में 1025 वाहनों के चालान काटे गए और 21 वाहन जब्त किए गए। बिना नंबर प्लेट के 53 वाहनों पर कार्रवाई हुई। सोहना सिटी थाना क्षेत्र में 944 वाहनों के चालान किए गए और 72 वाहन जब्त हुए। यहां बिना नंबर प्लेट वाले 150 वाहनों के चालान काटे गए। सोहना सदर थाना क्षेत्र में 438 वाहनों के चालान किए गए और 89 वाहन जब्त हुए। यहां बिना नंबर प्लेट वाले 89 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप वाहन चलाने से सड़क हादसों में भी कमी लाई जा सकती है।

गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चलान काटते हु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें