फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कहीं प्यासे लोग, कहीं हो रही पानी की बर्बादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामप्रस्था सिटी में जल संकट, गड्ढे के कारण हादसे की भी आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक ओर सेक्टर-37 डी स्थित रामप्रस्था सिटी में लोग कम पानी आने के कारण परेशान हैं तो दूसरी ओर इस इलाके में एक जगह एक हफ्ते से पेयजल लाइन में लीकेज के कारण काफी पानी बर्बाद हो रहा है। यही नहीं सड़क के साथ बड़ा गड़्ढा होने के कारण लोगाें को दुर्घटनाओं की भी आशंका सता रही है।
विज्ञापन

यह स्थिति इस इलाके में एक सोसाइटी के निर्माण कार्य और इंफ्रास्टक्चर विस्तार के लिए तोड़ फोड़ का कारण बनी है। आसपास के निवासियों का कहना है कि एक सोसाइटी की पाइपलाइन के कारण यहां गड्ढ़ा खोदा गया था। साथ ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ, इससे एक पुलिया टूट गई। राम प्रस्था सिटी स्थित द ड्यू के आरडब्ल्यूए महासचिव सौरभ मित्तल ने बताया कि एक हफ्ते से पेयजल की लाइन टूटी हुई है। एक सोसाइटी के केबल का काम यहां चल रहा है और जीएमडीए के सड़क विस्तार का भी काम चल रहा है। दोनों जगहों पर शिकायत करने पर वे एक दूसरे का मामला बताकर इस मुद्दे से किनारा कर रहे हैं। सोसाइटी में रहने वाले करीब 700 परिवार जल संकट से जूझ रहे हैं। तोड़-फोड़ के कारण गड्ढा बड़ा हो गया है और सड़क काफी पतली हो गई है। स्कूल की बसें, वैन आदि इसी सड़क से आती है। किसी हादसे का खतरा भी मंडरा रहा है। प्रशासन को समस्या की जानकारी देने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें