गुरुग्राम में कुछ लोग एक शख्स को उल्टा लटकाकर लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस संज्ञान लिया है और एफआईआर दर्ज कर ली है।
गुरुग्राम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो गुरुग्राम पुलिस के संज्ञान में आया। जिसमें एक व्यक्ति की कुछ लोगों के द्वारा पिटाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में अभी तक गुरुग्राम पुलिस को कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है और न ही कोई पीड़ित पुलिस के संपर्क में आया है। लेकिन वीडियो के आधार पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पीड़ित से भी संपर्क करने में जुटी है