फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कष्ट निवारण बैठक में दस समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सुनी समस्याएं, पांच अगली बैठक तक के लिए लंबित
विज्ञापन

- विकास कार्य, आरडब्ल्यू चुनाव और अवैध कब्जा जैसी समस्याओं का किया समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मंगलवार को आयोजित मासिक बैठक में 15 में से दस समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ। पांच समस्याएं अगली बैठक तक के लिए लंबित रखी गई हैं। मंगलवार को जिले के स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने परिवाद में आए लोगों की समस्याएं सुनी।
बैठक में एक मामला सेक्टर 82-ए स्थित डीएलएफ प्राइमस सोसाइटी से जुड़ा रहा। मामले की सुनवाई जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी को निर्देश दिए कि सोसायटी में आरडब्ल्यूए का चुनाव करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी सोसाइटी के निवासी को आरडब्ल्यूए का सदस्य बनने के वंचित नहीं किया जा सकता। सभी सोसाइटी में इसे लागू किया जाए। उन्होंने गांव कैन्हई निवासी महिपाल की रिहायशी प्लॉट पर अवैध कब्जे की शिकायत सुनीं। इसमें जिला प्रशासन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर जमीन से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एक अन्य मामला गांव छिल्लर की निवासी किसान प्रवीन ने उठाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में पंचायती भूमि कृषि के लिए पट्टे पर ली। भूमि की रजिस्ट्री न होने के कारण उन्हें भावांतर भरपाई व अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिला। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से जवाब लेकर उसे अपने ऐच्छिक कोष से 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।
पिछली कई बैठकों से लंबित सेक्टर-4 के विकास कार्यों का मामला इस बार भी सामने आया। बैठक में अपडेट लेते हुए जरूरी निर्देश कृषि मंत्री ने दिए। शिकायतकर्ता योगिता कटारिया ने संतुष्टि जाहिर की।
गांव ख्वासपुर में किसान की भूमि पर एक निजी कंपनी के गोदाम से आने वाले पानी की शिकायत परिवार में शामिल हुई। इसमें जिला टाउन कंट्री प्लानिंग (डीटीपी) को संबंधित कंपनी को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। गुरुग्राम के गुरु द्रोणाचार्य तालाब से संबंधित मामले की सुनवाई की। मंत्री ने तालाब को धार्मिक मान्यता से जुड़ा होने के कारण संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर 14 की मार्केट में पटरी बाजार के नाम पर अतिक्रमण की शिकायत सुनी। इस पर नियमित कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि काम में बाधा डालने वाले किसी भी व्यक्ति के के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करें।
बैठक के बाद मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल परिसर से अनुसूचित जाति के किसान के ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुदान पर अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर मुहैया कराने का लाभ इन किसानों को मिला। जिले में ऐसे आठ किसान हैं।
विज्ञापन

बैठक में जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन, अतिरिक्त जिला उपायुक्त (एडीसी) हितेश कुमार मीणा, एचएसवीपी के प्रशासक बलप्रीत सिंह, सीटीएम दर्शन कुमार यादव और जेजेपी के जिला अध्यक्ष श्योचंद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें