फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे युवक को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश बदमाश परचून की दुकान पर बैठे युवक को गोली मारकर भागने में कामयाब रहे। गोली युवक की गर्दन में लगी है। उपचार के लिए उसे पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आईएमटी मानेसर थाना पुलिस युवक के दादा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव खोह निवासी दीपचंद ने कहा कि उन्होंने अपने घर पर ही परचून की दुकान कर रखी है। सोमवार रात वह अपने 22 वर्षीय पोते दिशांत के साथ दुकान पर बैठे थे। उसी समय बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान पर आए। बदमाशों ने दिशांत पर फायरिंग कर दी। गोली उसके गर्दन में लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने आस-पास के लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मामले की जांच सीआईए मानेसर क टीम कर रही है। अब तक की छानबीन में कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें