गुरुग्राम। ऑनलाइन चल रही आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस ने राजस्थान के डीग जिले के सीकरी थाना इलाके के गांव बेला निवासी लुकमान को पकड़ा है। पुलिस टीम आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में शिकायत 26 मार्च को साइबर क्राइम थाना मानेसर में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने लुकमान को गुरुग्राम के ही बार गुर्जर इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी के खाते में ठगी की राशि में से 59 हजार रुपये आए थे। उसने अपना बैंक खाता दो हजार रुपये में बेचा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। ब्यूरो