फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली निवासी है आरोपी, अब तक मामले में 6 आरोपी दबोचे गए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली निवासी गुलशन सिंह को साइबर क्राइम थाना साउथ की टीम ने 3 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। इस मामले में अब तक छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि गुलशन सिंह अपने साथियों को धोखाधड़ी के लिए कॉलिंग का डाटा और एपीके फाइल मुहैया कराता था। इससे पहले 5 जून 2026 को पुलिस ने एक महिला सहित पांच आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। इनमें राहुल, अनुजपाल, गौरव, मुकुल किरार और आंचल शामिल थे। इन आरोपियों ने 11 मार्च 2026 को एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर करीब 28 हजार रुपये की ठगी की थी। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना साउथ में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

2026 जनवरी से चला रहा था कॉल सेंटर
आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने लोगों को कॉल करते थे। वे फर्जी लिंक भेजकर उनके क्रेडिट कार्ड को हैक कर लेते थे। इसके बाद ऑनलाइन खरीदारी करते थे। खरीदे गए सामान को मुख्य आरोपी को सौंप दिया जाता था। यदि सामान की कीमत पांच से सात हजार रुपये होती थी, तो उसे बेचकर पैसे प्राप्त कर लेते थे। मुख्य आरोपी इन आरोपियों को कॉल करने के लिए डाटा उपलब्ध कराता था। जांच में पता चला कि यह गिरोह जनवरी 2026 से कॉल सेंटर चला रहा था। आरोपी ठगी के बाद दो-तीन दिन अपना सारा काम बंद कर देते थे। वे पुलिस से बचने के लिए 10 से 15 दिन में अपनी जगह भी बदल लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें