फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए मिट्टी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एचएमआरटीसी) ने शहर में मेट्रो परियोजना को लेकर मिट्टी की जांच का कार्य शुरू करवा दिया है। इसके लिए एजेंसी को मार्च के पहले सप्ताह में कार्य आवंटित कर दिया गया था। पुराने शहर से जोड़ने वाली 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे। इस परियोजना पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस परियोजना की रेवाड़ी में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधारशिला रखी थी।
एचएमआरटीसी के अनुसार मिट्टी की जांच के लिए एक एजेंसी को कार्य पहले ही दिया गया था। अब कंपनी ने मिट्टी की जांच मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आगे शुरू कर दी है। मिट्टी की जांच रिपोर्ट के अनुसार ही निर्माण कार्य होंगे। इसके अलावा डिटेल डिजाइन कंसल्टेंट के लिए पहले ही टेंडर जारी किया गया है। इस पर भी जल्द फैसला कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कंसल्टेंट पूरे मेट्रो सिस्टम का विस्तृत डिजाइन उपलब्ध कराएगा। इसमें सभी 27 एलिवेटेड स्टेशनों का ले आउट प्लान भी शामिल है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, कलवर्ट आदि का डिजाइन भी शामिल रहेगा। प्रोजेक्ट का डिजाइन इस बात को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा कि ट्रेन की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहे तो कोई समस्या नहीं हो। इससे सीधे तौर पर 10 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये होंगे 27 स्टेशन

मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है। अभी गुरुग्राम में डीएमआरसी के पांच स्टेशन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें