फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-29 की सड़कों से हटेगी मिट्टी-मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने तैयार की कार्य योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 क्षेत्र में सड़कों और उनके किनारों (बर्म्स) के पास जमा अतिरिक्त मिट्टी और मलबा को हटाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने कार्य योजना तैयार की है। इस कार्य पर 34.66 लाख रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत सेक्टर-29 की विभिन्न सड़कों के किनारों पर जमा मिट्टी और मलबे को हटाया जाएगा।
लंबे समय से सड़क किनारों पर जमा मिट्टी के कारण जल निकासी प्रभावित होने के साथ-साथ यातायात और सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क किनारों की सफाई और अतिरिक्त मिट्टी हटाने से क्षेत्र की स्वच्छता बेहतर होगी। इससे वाहनों की आवाजाही अधिक सुगम बन सकेगी। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि सेक्टर 29 की सड़कों की वार्षिक मरम्मत और मिट्टी-मलबा हटाया जाएगा। इसके लिए निविदा जारी की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदरूनी सड़कों के रखरखाव के लिए जारी किया टेंडर
सेक्टर-29 की अंदरूनी सड़कों को बेहतर बनाए रखने के लिए वर्ष 2026-27 के दौरान वार्षिक रखरखाव कार्य किए जाएंगे। इसके तहत क्षेत्र में आवश्यक स्थानों पर रोड गली चैंबर (इनलेट) लगाने का भी प्रावधान किया गया है। इस कार्य पर 4.20 लाख रुपये खर्च होंगे है। योजना का उद्देश्य सेक्टर-29 की आंतरिक सड़क व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली को सुचारु बनाए रखना है। इनलेट की संख्या बढ़ाने से वर्षा जल और गंदे पानी की निकासी बेहतर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें