फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना का वार्ड-9 जखोपुर में जलभराव से पनप रहे मच्छर

Sun, 02 Jul 2023 07:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना का वार्ड-9 जखोपुर में जलभराव से पनप रहे मच्छर
विज्ञापन




-बीमारी फैलने का बढ़ रहा खतरा, कई मकानों में आई दरार
संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। नगर परिषद सोहना के वार्ड-9 जखोपुर में सरकारी स्कूल के पास कई वर्षों से जलभराव के कारण ग्रामीण परेशान हैं। जखोपुर वासियों को गंदे पानी के बीच में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। वार्ड वासी कपिल, चिंटू, राहुल, भोला, कमलेश व उमा का आरोप है कि पार्षद मुकेश कुमार मोगली से कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।

नागरिकों ने पार्षद पर अनसुनी करने का आरोप लगाते हुए बताया कि यहां कई वर्षों से गंदा पानी खड़ा रहता है। पहले थोड़ा बहुत पानी भरता था, लेकिन अब स्थिति बेहद खराब हो गई है। खाली पड़े प्लॉट में हर समय पानी भरा रहता है। लोगों ने यह भी बताया कि यहां पानी खड़ा होने से कई घरों में दरार व सीलन आ गई है। वहीं पास में बनी सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी स्कूल जाने से परहेज कर रहे हैं। स्कूल के पास जलभराव होने से मक्खी व मच्छर पनप रहे हैं। गंदे पानी से आने वाली बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। गंदे पानी के कारण क्षेत्र में संक्रमण फैलने से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस पानी में कई बार जानवर फंस जाते हैं। कई कुत्ते दलदल में फंसकर मर गए है। पार्षद मुकेश कुमार का कहना है कि गंदे पानी की निकासी को लेकर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। नगर परिषद के एक्सईन विक्की कुमार का कहना है कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। जलभराव की समस्या को देखते हुए क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा और उचित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें