फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन



सोहना। सदर थाना क्षेत्र में गांव ठेठड के पास ढाबे से खाना खाकर लौट रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव लाला खेड़ली के रहने वाले नरेंद्र ने बताया की 30 जून की रात को वह अपने छोटे भाई 41 वर्षीय वीरेंद्र के साथ गांव ठेठड के पास बने ढाबे पर खाना खाने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे । रोड पार करने के दौरान फरीदाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रही कार ने वीरेंद्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वीरेंद्र सड़क पर गिर गए और उनको गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें