फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में बिजली आपूर्ति 8 घंटे रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। बिजली पावर हाउस के विस्तार कार्य के कारण शुक्रवार को कस्बे में आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति सुबह पांच बजे बंद की थी, जो दोपहर एक बजे बहाल की गई। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने से पानी व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव रहा। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी थी। स्थानीय निवासी अमित, सुनील और मनोज आदि ने बताया कि बिजली नहीं होने पर इन्वर्टर भी ठप हो गए थे। बिजली विभाग के जेई सुमित गर्ग बताते हैं कि पावर हाउस का विस्तार किए जाने के कारण रिपेयर कार्य किया गया है। इक कारण बिजली को बंद किया गया, जिसको दोपहर एक बजे शुरू किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें