फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 13 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से मानव विकास की नई अवधारणाओं पर केंद्रित एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ह्यूमन वेल-बीइंग बियॉन्ड जीडीपी टुवर्ड्स होलिस्टिक मेजर्स ऑफ डेवलपमेंट विषय पर आधारित यह सम्मेलन 13 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में होगा। सम्मेलन का उद्देश्य विकास को केवल जीडीपी के दायरे में न देखकर मानव कल्याण, सामाजिक समानता, पर्यावरणीय संतुलन और जीवन की गुणवत्ता जैसे व्यापक पहलुओं पर गंभीर मंथन करना है। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद, शोधार्थी, नीति विशेषज्ञ और कॉरपोरेट प्रतिनिधि भाग लेंगे। शोध पत्रों के लिए 16 जनवरी तक सार और 26 जनवरी तक पूर्ण शोध पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण शुल्क अलग-अलग श्रेणियों में तय किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें