फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना नगरपरिषद लावारिस कुत्तों के लिए बनाएगी फीडिंग पॉइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में हैं करीब 800 लावारिस कुत्ते, निर्धारित स्थानों पर खिला सकेंगे खाना
विज्ञापन

10 फीडिंग प्वाइंट हो चुके हैं स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कस्बे में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए नगर परिषद की ओर से 45 फीडिंग पॉइंट बनाएगा। फीडिंग पॉइंट के बनने से लोग निर्धारित स्थानों पर ही कुत्तों को खाना खिला सकते हैं। नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र में लावारिस कुत्तों के लिए फीडिंग पॉइंट बनाने की मुहिम छेड़ दी है। जो परिषद के प्रत्येक वार्ड में स्थापित किए जाएंगे। कस्बे में करीब 800 लावारिस कुत्ते हैं, जो हर समय इधर उधर घूमते रहते हैं। भोजन न मिलने पर महिलाओं व बच्चों को चोटग्रस्त कर डालते हैं। उनकी भूख को शांत करने के लिए फीडिंग पॉइंट स्थापित होंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद ने सरकार के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए लावारिस कुत्तों के बंदीकरण कार्य का टेंडर लगाया था, लेकिन टेंडर को लेने के लिए कोई भी एजेंसी और ठेकेदार सामने नहीं आया। परिषद कार्य के लिए दोबारा टेंडर लगाने की प्रक्रिया आरंभ करेगी। नगरपरिषद ईओ सुमनलता ने बताया कि लावारिस कुत्तों के बंदीकरण कार्य के लिए दोबारा टेंडर लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि परिषद ने 10 फीडिंग पॉइंट स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें