फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना नगरपरिषद ने सफाई कर्मचारियों की कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना के नागरिक अस्पताल में परिषद के 181 सफाई कर्मचारियों की जांच कराई गई। उक्त जांच प्रदेश स्वास्थ्य आयोग के अध्यक्ष की मांग पर कराई गई। बुधवार को प्रदेश स्वास्थ्य आयोग अध्यक्ष की मांग पर स्थानीय नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाकर कर्मचारियों की जांच की गई। ऐसे कर्मचारियों की कुल संख्या 181 थी। जिनकी अस्पताल चिकित्सकों द्वारा गंभीरता से जांच की गई। परिषद के सफाई निरीक्षक हरीश मेहता बताते हैं कि सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच हर माह होनी चाहिए। जिससे उनके स्वास्थ्य के बारे पता चल सके। उन्होंने यह भी बताया कि सफाई कर्मचारियों को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। जो शरीर के लिए हानिकारक है। वहीं नागरिक अस्पताल के प्रशासक डॉक्टर रणविजय बताते हैं कि नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिनका स्वास्थ्य सही पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें